चकमार्ग बंद करने का आरोप, समाधान दिवस में ग्रामीणों ने दी शिकायत
चकमार्ग बंद करने का आरोप, समाधान दिवस में ग्रामीणों ने दी शिकायत
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव में आने-जाने के चकमार्ग को बंद किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में गांव निवासी दिनेश, विनोद शर्मा, तुलसीराम, सोनू शर्मा और अनिल शर्मा ने शिकायती पत्र देकर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद रास्ते को बंद कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मौके की जांच कराकर चकमार्ग को आवागमन के लिए खुलवाने की मांग की।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। गाटा संख्या 306 की भूमि अभिलेखों में चकमार्ग दर्ज है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment