उमरडिहा-कल्लूनगर मार्ग पर अतिक्रमण और झाड़ियों से हादसे का खतरा
उमरडिहा-कल्लूनगर मार्ग पर अतिक्रमण और झाड़ियों से हादसे का खतरा
पट्टी। उमरडिहा से कल्लूनगर चौराहे तक सड़क की पटरी पर अतिक्रमण और बारिश के बाद उगी झाड़ियों के चलते राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क किनारे झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि कई स्थानों पर पटरी दिखाई नहीं देती। इससे वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है।
गांव निवासी विजयकांत पांडेय ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सड़क की पटरी से अतिक्रमण हटाने और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद सड़क के दोनों ओर झाड़ियां तेजी से बढ़ गई हैं। इससे सड़क संकरी होने के साथ ही सामने से आने वाले वाहनों को देखने में भी परेशानी होती है।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में झाड़ियों और अतिक्रमण के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से अभियान चलाकर सड़क की पटरी को अतिक्रमणमुक्त कराने और झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है संबंधित को कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है।
Comments
Post a Comment