संसाधन सीमित, हौसले बुलंद, शंकरानुज ने हासिल की सफलता
संसाधन सीमित, हौसले बुलंद, शंकरानुज ने हासिल की सफलता
कुंडा। सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के दम पर धमोहन गांव निवासी शंकरानुज पांडेय ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि गांव में भी उत्साह का माहौल है।धमोहन निवासी रामशिरोमणि पांडेय के पुत्र शंकरानुज ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब दो वर्षों तक प्रयागराज में रहकर अध्ययन किया। इसके बाद घर लौटने पर भी उन्होंने पढ़ाई का सिलसिला जारी रखा। नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को उन्होंने अपनी सफलता का आधार बनाया।शंकरानुज की सफलता की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन कर तथा घर पहुंचकर बधाई दी। ग्रामीणों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे गांव के लिए गर्व की बात बताया।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शंकरानुज की कामयाबी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सुविधाएं सीमित होने के बावजूद निरंतर मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।परिजनों ने शंकरानुज की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन को दिया। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment