उडैयाडीह से मोलनापुर गांव तक चप्पे चप्पे पर खाकी,सपा प्रतिनिधिमंडल को रोकने को तीन सीओ, कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात,

उडैयाडीह से मोलनापुर गांव तक चप्पे चप्पे पर खाकी,

सपा प्रतिनिधिमंडल को रोकने को तीन सीओ, कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात,
बेलखरनाथ धाम।सोमवार को पट्टी कोतवाली परिसर में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मोलनापुर गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया है। शनिवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित मृतक के घर तक न पहुंचने देने के लिए प्रशासन ने उडैयाडीह बाजार से लेकर मोलनापुर गांव तक सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।
गांव के चारों तरफ कई थानों की पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षा की कमान खुद तीन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, मनोज कुमार सिंह रघुवंशी,व ट्राफिक सीओ रवींद्र प्रताप सिंह संभाले हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है और गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर पुलिस ने गांव की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।
पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत के बाद ब्राह्मण परिवार पर हत्या व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज होने से गांव में जातीय तनाव गहरा गया है। सवर्ण समाज इसे फर्जी मुकदमा बता रहा है, वहीं दलित समाज न्याय की मांग कर रहा है। टकराव की आशंका को देखते हुए मुख्य मार्गों, चौराहों और दोनों पीड़ित परिवारों के घरों के आसपास लगातार पुलिस व पीएसी गश्त कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज