पुलिस की रोक के बावजूद पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल

पुलिस की रोक के बावजूद पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल
बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़ 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में फर्जी मुकदमे में फंसाएं गए पीड़ितों ब्राह्मण परिवार से एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को उसके घर पहुंचा। हालांकि इस दौरान पुलिस ने गांव के बाहर प्रतिनिधि मंडल को रोकने का प्रयास किया।
प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी, सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल पीड़ित से मिला। बुजुर्ग पिता ने झूठे मुकदमे की व्यथा सुनाई। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि आपको न्याय जब तक नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी सूरज त्रिपाठी, अनिल मिश्र, राकेश, प्रदीप कुमार, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज