बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी दबकर नष्ट,दंपती बाल-बाल बचे, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किया नुकसान का आकलन

बारिश से कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी दबकर नष्ट,

दंपती बाल-बाल बचे, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किया नुकसान का आकलन
प्रतापगढ़।अंतू थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बरिया समुद्र गांव में शुक्रवार को एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में मौजूद दंपती सुरक्षित बच गए।बरिया समुद्र गांव निवासी रामसेवक चौरसिया अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। लगातार बारिश के कारण मकान में सीलन बढ़ गई थी। शुक्रवार को अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दंपती को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली।
घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने मामले का संज्ञान लिया और लेखपाल जैनेंद्र सरोज को मौके पर भेजा। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मकान और गृहस्थी के नुकसान का आकलन किया। इसके बाद रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई।प्रधान रामहित वर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि गांव में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को पहले ही पंचायत भवन में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सूचना दी गई थी। हालांकि कुछ लोग मकान छोड़कर पंचायत भवन में जाने को तैयार नहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज