बारिश के बीच धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा
बारिश के बीच धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा
कुंडा/प्रतापगढ़। रानी गिरजा चौराहे पर सजाए गए गणपति बप्पा के भव्य पंडाल से शुक्रवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। करीब 16 से 17 लाख रुपये की लागत से तैयार पंडाल में गणपति उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विसर्जन यात्रा के दौरान बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते पैदल मानिकपुर घाट की ओर रवाना हुए। यात्रा में महिलाओं और पुरुषों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।विसर्जन यात्रा को लेकर कुंडा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था संभाली गई। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।
Comments
Post a Comment