बाग में बैठे युवक को अचानक आया चक्कर, जमीन पर गिरकर हुआ बेहोश
बाग में बैठे युवक को अचानक आया चक्कर, जमीन पर गिरकर हुआ बेहोश
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब घर के सामने बाग में बैठे एक युवक को अचानक चक्कर आ गया। चक्कर आने के बाद युवक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। युवक के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए।
चांदपुर तुर्कान निवासी अरशद (22) पुत्र नवाब अली सोमवार को समय करीब 4:00 बजे के आस-पास घर के सामने स्थित बाग में बैठे थे। बताया गया कि कुछ देर बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, वह जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। युवक के जमीन पर गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।परिजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचे, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। युवक की हालत को लेकर परिजन चिंतित नजर आए।इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि युवक बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment