जरूरतमंद मरीज के लिए आयुष खत्री ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल
जरूरतमंद मरीज के लिए आयुष खत्री ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर आयुष खत्री ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मरीज के परिजनों को रक्त की आवश्यकता थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।
मरीज के परिजनों ने संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। जानकारी मिलते ही पवन कुमार त्रिगुणायत रात में आयुष खत्री के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीज के परिजनों से मुलाकात की। स्थिति की जानकारी होने पर आयुष खत्री ने तत्काल मरीज के लिए रक्तदान किया। रक्त मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी के मार्गदर्शन में युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता जनसेवा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। रक्तदान की पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि संगठन की ओर से आगे भी जरूरतमंद लोगों की मदद और जनसेवा के कार्य लगातार किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment