धान के खेत में खाद डालने गए किशोर को जहरीले सांप ने डसा
धान के खेत में खाद डालने गए किशोर को जहरीले सांप ने डसा
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अतड़ौरा गांव निवासी सत्यम पटेल (17) पुत्र राम प्रकाश वर्मा शनिवार सुबह धान के खेत में खाद डालने गया था। करीब 11 बजे खेत में काम करने के दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होने पर किशोर की हालत बिगड़ने लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सत्यम को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन परेशान रहे और किशोर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए।चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सांप के डसने से किशोर को अस्पताल लाया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
Comments
Post a Comment