चोरी का ई-रिक्शा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी का ई-रिक्शा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। फतनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से चोरी किए गए ई-रिक्शा को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, रामापुर गौरा निवासी मजनू उमर वैश्य ने 20 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि 18 अगस्त को रिकवरी एजेंट द्वारा छुड़वाकर घर के पास खड़ा कराया गया ई-रिक्शा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद फतनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर नर्सिंहपुर, कोतवाली नगर क्षेत्र के पास से कसेरुआ गांव निवासी रिषभ उर्फ ऋषि पटेल (22) और दीपक पटेल (23) को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में चोरी का सामान बरामद होने संबंधी धारा की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजनाथ यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, देवेंद्र कुमार, आरक्षी अर्पित गुप्ता और सुशील कुमार शामिल रहे। सर्विलांस टीम से उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल सनोज कुमार ने सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज