बिजली कटौती और लो वोल्टेज से भड़के कांग्रेसी, अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरा,घंटों धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपा आठ सूत्री मांगपत्र, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से भड़के कांग्रेसी, अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरा,
घंटों धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपा आठ सूत्री मांगपत्र, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी,
प्रतापगढ़। अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और विभागीय भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घंटों धरना दिया। इसके बाद कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक रात-रात भर बिजली कटौती हो रही है। लो वोल्टेज के कारण पढ़ाई, व्यापार और सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली जाते ही लाइनमैन से लेकर जेई और एक्सईएन तक के फोन बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है और अधिकारी मस्त हैं।जिला महासचिव संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लो वोल्टेज से विद्युत उपकरण फुंक रहे हैं। उन्होंने दीवानी कोर्ट परिसर में बने मिनी पावर हाउस के शोपीस बने रहने और तीन करोड़ रुपये के बिल बुक मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की।सेवादल के जिला महासचिव भवानी शंकर दुबे ने आरोप लगाया कि किसान कनेक्शन के लिए जाता है तो उसे लाखों रुपये का एस्टीमेट थमा दिया जाता है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, प्रेम शंकर द्विवेदी, इंद्रानंद तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, संजय पांडेय, मुजम्मिल हुसैन, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, चंद्रनाथ शुक्ला, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, अजय पटेल, मो. हुजैफ, मोनू मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, मोहम्मद यूनुस, शुभम मिश्रा, सलमान खान, अंजली उपाध्याय, मो. दिलशाद, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, अशोक सिंह, सुरेश मिश्रा, आशिक अली, फतेह बहादुर सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, विनय गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, राधेश्याम दुबे, शहजाद सलमानी, अरबाज आलम, अबू शमा, रवि प्रताप सिंह, उमा देवी, गोमती, आलोक पांडेय, मो. वैश, गिरिश मिश्र, संजय पाल, अवध नारायण सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, रणविजय बहादुर, मोहम्मद सलीम, हिमांशु गुप्ता, शब्बीर और मोहम्मद आकिब समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment