युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ तहरीर

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ तहरीर
पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लवेदा गांव निवासी महिला ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला के मुताबिक उसकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
महिला ने बताया कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि भाटी गांव का एक युवक उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।रविवार को महिला पट्टी कोतवाली पहुंची और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उसने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर युवती की तलाश में जुटी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पद प्राप्त हो गया है मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज