शिक्षक दिवस पर अटेवा ने शिक्षकों को किया सम्मानित,
शिक्षक दिवस पर अटेवा ने शिक्षकों को किया सम्मानित,
प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ ने अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर बढ़ाया शिक्षकों का मान
प्रतापगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच कालाकांकर की ओर से बीआरसी केंद्र कालाकांकर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओम नारायण सिंह ने केक काटकर शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ ने क्षेत्र के शिक्षकों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। शिक्षक देश की भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं, लेकिन आज शिक्षक और कर्मचारी अपने भविष्य की सामाजिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुरानी पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों के सम्मान व सुरक्षित भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।
प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश ने कहा कि शिक्षक का सम्मान समाज का सम्मान है। जिलाध्यक्ष सीपी राव ने कहा कि अटेवा शिक्षक और कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्षरत है। जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।प्रधानाचार्य हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज कैप्टन शमशाद अहमद, प्रधानाचार्य मानिकपुर इंटर कॉलेज महेश जी, जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री राज कुमार शुक्ल, कालाकांकर महामंत्री जितेंद्र जी और सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल यादव ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सिंह ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया। समारोह में विश्वदीप सिंह, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, तारा मिश्रा, अमरनाथ, मनीष रंजन, राजेश कुमार, पूनम पाण्डेय, रेखा वर्मा, अतुल, अमित कुमार, चन्द्राकर, मुदस्सिर, सजनलाल, अमृतलाल, अभय, राधे शुक्ल, कैलाश नाथ समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षक सम्मान और पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment