झाड़ियों से पट्टी-चरैया मार्ग संकरा, राहगीरों को हादसे का खतरा,महोखरी गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, ,विद्यालय और खड़ंजे पर भी उगी घास,सफाईकर्मी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश

झाड़ियों से पट्टी-चरैया मार्ग संकरा, राहगीरों को हादसे का खतरा,

महोखरी गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, ,

विद्यालय और खड़ंजे पर भी उगी घास,

सफाईकर्मी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश,
पट्टी। तहसील क्षेत्र के महोखरी गांव से होकर पट्टी-चरैया को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों झाड़ियों की चपेट में है। सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों की डालियां मार्ग पर लटक रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और सामने से आने वाले वाहनों को पास लेने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि झाड़ियों की वजह से आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के महोखरी गांव में सफाईकर्मी के नियमित रूप से नहीं आने के कारण गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। सड़क के अलावा सरकारी विद्यालय परिसर, खड़ंजे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी घास-फूस उग आई है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है।ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी के गांव में न पहुंचने से झाड़ियों और घास की कटाई नहीं हो पा रही है। इससे बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क किनारे लटक रही झाड़ियों की डालियों की कटाई कराने और गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज