रायगढ़ के पीड़ित परिवार के लिए मदद को बढ़े हाथ, नए पक्के मकान की नींव पूजन संपन्नबारिश में कच्चा मकान ढहने के बाद बेघर हुआ था परिवार, समाजसेवी आनंद पाण्डेय की पहल पर शुरू हुआ निर्माण

रायगढ़ के पीड़ित परिवार के लिए मदद को बढ़े हाथ, नए पक्के मकान की नींव पूजन संपन्न

बारिश में कच्चा मकान ढहने के बाद बेघर हुआ था परिवार, समाजसेवी आनंद पाण्डेय की पहल पर शुरू हुआ निर्माण
कुंडा/प्रतापगढ़। ग्राम कुटिलिया रायगढ़ में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते लालता प्रसाद पाण्डेय का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया था। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया था और पूरा परिवार बेघर होने की विकट स्थिति में पहुंच गया था।घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी आनन्द पाण्डेय और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद परिवार के लिए नया पक्का मकान बनवाने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में मंगलवार को विधि-विधान के साथ नए मकान के निर्माण के लिए नींव पूजन एवं भूमि पूजन संपन्न कराया गया।इस दौरान प्रभु श्रीराम और बजरंगबली महाराज को साक्षी मानकर पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया गया कि लालता प्रसाद पाण्डेय के परिवार के लिए जल्द ही मजबूत और पक्का मकान तैयार कराया जाएगा। साथ ही परिवार की बेटी के विवाह को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए टीम की ओर से हरसंभव सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग करने का भी संकल्प लिया गया।समाजसेवी आनन्द पाण्डेय ने कहा कि यह पहल किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक संवेदनशीलता और सहयोग की मिसाल है। क्षेत्र के अनेक लोग स्वतः आगे आकर इस सेवा अभियान में सहयोग कर रहे हैं।उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब समाज एकजुट होकर जरूरतमंद परिवार का हाथ थामता है तो बड़ी से बड़ी विपत्ति का सामना करना भी आसान हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज