NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कुंडा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कक्ष संख्या-24, प्रतापगढ़ द्वारा जारी वारंट के क्रम में मुकदमा अपराध संख्या 118/1999, धारा 420, 409, 467, 468 भादवि से संबंधित वारंटी दिलसाद अहमद पुत्र मो. इब्राहिम (49) निवासी ग्राम सुजौली, थाना कुंडा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज राय, हेड कांस्टेबल दीपक दूबे और आरक्षी कुलदीप पटेल शामिल रहे।
Comments
Post a Comment