देवकली तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, नाली पर गेट लगाने से बढ़ी जलभराव की समस्या
देवकली तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, नाली पर गेट लगाने से बढ़ी जलभराव की समस्या प्रतापगढ़।शिवजीपुरम मोहल्ले के करीब 100 घरों के जलनिकासी मार्ग में कथित अतिक्रमण से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि देवकली तालाब की ओर जाने वाली नाली पर एक व्यक्ति ने दोबारा जाली और लोहे का गेट लगा दिया है। बारिश के दौरान गेट में कूड़ा-कचरा फंसने से नाली का पानी रुक रहा है और घरों में जलभराव की स्थिति बन रही है।मोहल्लेवासियों के मुताबिक करीब 25 वर्षों से शिवजीपुरम के घरों का पानी नगर पंचायत और बाद में नगर पालिका की ओर से बनाई गई नाली के जरिए देवकली तालाब में जाता रहा है। पिछले वर्ष होली से पहले नाली में मिट्टी-पत्थर डालकर उसे बाधित किए जाने से लोगों के घरों और सेप्टिक टैंक में पानी भरने लगा था। सड़क पर जलभराव होने से आसपास के निजी विद्यालयों में आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई थी।मोहल्लेवासियों ने तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम, कानूनगो, लेखपाल और नगर पालिका के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कई बार जांच और नाप-जोख की थी। लोगों के अनुसार बाद में...