Posts

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारतीन जुलाई को पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों से हुई थी मारपीट

Image
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार तीन जुलाई को पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों से हुई थी मारपीट पट्टी। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे उसके घर के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई 2026 की रात वादी अपने पड़ोसी के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान रमईपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों से पहुंचे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रसीद, नसीम, जिगर अली समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों को डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं और वादी बेहोश हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रेडीगारापुर गांव में आरोपी के घर के पास से जिगर अली पुत्र व...

जनगणना के लिए 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Image
जनगणना के लिए 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक प्रतापगढ़। जनगणना-2027 और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार को कैंप कार्यालय में मीडिया के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने दोनों अभियानों की जानकारी देते हुए व्यापक जनजागरूकता फैलाने की अपील की।जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक नागरिक [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in?utm_source=chatgpt.com) पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर 40 प्रश्नों के माध्यम से जनसंख्या गणना करेंगे। स्वगणना करने वालों को मिली आईडी प्रगणक को दिखानी होगी।वहीं, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इसमें पात्र नागरिक अपना नाम जुड़वा सकेंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी मतदाता बनने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने मीडिया से दोनों अभियानों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने की अपील की।

करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, कोहराम लाइनमैन की मौत पर बिलखते परिजन

Image
करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, कोहराम  लाइनमैन की मौत पर बिलखते परिजन प्रतापगढ़। करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गयी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही लाइनमैन की करंट से मौत को लेकर परिजनों कोे लालगंज ट्रामा सेंटर में आक्रोशित भी देखा गया। लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी सदाशिव कौशल का पुत्र संतोष कौशल 45 रामपुर बावली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन तैनात था। शनिवार को ग्यारह बजे दिन में वह बबुरी सराय जानमती में खम्भा टूटने की सूचना पर गया था। लाइन ठीक करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। आननफानन में उसे लोग लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष की मौत की सूचना जब घर पहुंची तब कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अम्बिका तथा पुत्र कृष्णा व बेटी शालू, शीतल, खुशी, अनमोल का रो रो कर बुराहाल देखा गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि परिजन घटना को लेकर आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित परिजन मुआवजे तथा नौकरी की मांग पर भी अड़े दिखे। एसडीओ आशुतो...

राहुल गांधी का फोन टेप कराना मोदी सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारीराज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मंहगाई में उछाल को लेकर भाजपा की किया घेराबंदी

Image
राहुल गांधी का फोन टेप कराना मोदी सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मंहगाई में उछाल को लेकर भाजपा की किया घेराबंदी प्रतापगढ़।राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी के फोन टेपिंग को लेकर मोदी सरकार पर लोकतंत्र में निजता के अधिकार पर हमले की पराकाष्ठा कहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोन टेप कराना मोदी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का घृणित प्रदर्शन है। उन्होने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि पेगागस जासूसी काण्ड का नतीजा खतरनाक साबित हुआ था। उन्होने कहा कि राजनेताओं के फोन टेपिंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का हस्र देखना चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट चोरी पर सरकार की जबाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे में पीएम और गृहमंत्री के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष के फोन टेपिंग का अनैतिक और अलोकतांत्रिक हथकण्डा चिन्ताजनक है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार ...

बाबा बागेश्वर की कथा को लेकर कुंडा में पांच दिन रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था16 से 20 नवंबर तक भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने 11 प्रमुख प्वाइंटों पर लगाई बैरियर ड्यूटी

Image
बाबा बागेश्वर की कथा को लेकर कुंडा में पांच दिन रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था 16 से 20 नवंबर तक भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने 11 प्रमुख प्वाइंटों पर लगाई बैरियर ड्यूटी कुंडा/प्रतापगढ़। बेंती स्थित बाबा बागेश्वरनाथ धाम में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुंडा थाना क्षेत्र में पांच दिनों तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों और अंडरपास पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की है। इसके तहत शेखपुर आशिक की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मझिलगांव चौकी पर रोककर भदरी की तरफ भेजा जाएगा। बिहार की तरफ से कुंडा आने वाले भारी वाहनों को दुखिया चौराहे से बाबूगंज होते हुए मझिलगांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।बाबूगंज की तरफ से...

बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर,12 विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड टॉपर का खिताब, 10 सिल्वर टॉपर सहित 20 विद्यार्थी बने वंडर किड,

Image
बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर, 12 विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड टॉपर का खिताब, 10 सिल्वर टॉपर सहित 20 विद्यार्थी बने वंडर किड, प्रतापगढ़। मीरा भवन स्थित समृद्धि ब्रेन ओ ब्रेन सेंटर में शनिवार को बॉब वंडर किड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें आनंदवन इंटर कॉलेज की छात्रा मनु श्री श्रीवास्तव ने नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने गोल्ड टॉपर, 10 ने सिल्वर टॉपर का खिताब हासिल किया, जबकि 20 विद्यार्थी वंडर किड प्रतिभागी रहे।अन्य विद्यालयों में प्रभात अकादमी के दो विद्यार्थियों ने गोल्ड टॉपर का खिताब हासिल किया। संगम इंटरनेशनल स्कूल से एक गोल्ड टॉपर, न्यू एंजल्स से एक सिल्वर टॉपर और चार प्रतिभागी, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल से एक सिल्वर टॉपर तथा सेंट जोसेफ से दो विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं जयपुरिया और सेंट फ्रांसिस ...

बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत..... शिवाकांत ओझा शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव..... जिला जज स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम इसरा एकेडमी जामताली का वार्षिकोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Image
बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत..... शिवाकांत ओझा  शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव..... जिला जज  स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  इसरा एकेडमी जामताली का वार्षिकोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न रानीगंज तहसील क्षेत्र के इसरा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जामताली का वार्षिकोत्सव शुक्रवार की रात धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि आज के युग में बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने की जरूरत है। संस्कार वान शिक्षा से ही समाज देश व राष्ट्र की प्रगति संभव है। आज के समय में नई पीढ़ी के बच्चों के अंदर से संस्कार का क्षरण हो रहा है। जिससे परिवार टूटता जा रहा है और परिवार में विवाद बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि शिक्षक आचरणवान होना चाहिए। आज के युग में कंपटीशन के दौर में प्रथम श्रेणी पास होना मायने नहीं रखता है अब तो होनहार बच्चे सत प्रतिशत अंक ला रहे हैं। विद्यालय को मालिक बनकर नहीं ट्रस्टी...