हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारतीन जुलाई को पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों से हुई थी मारपीट

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

तीन जुलाई को पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों से हुई थी मारपीट
पट्टी। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे उसके घर के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई 2026 की रात वादी अपने पड़ोसी के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान रमईपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों से पहुंचे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रसीद, नसीम, जिगर अली समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों को डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं और वादी बेहोश हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रेडीगारापुर गांव में आरोपी के घर के पास से जिगर अली पुत्र वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी रेडीगारापुर गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वह मामले में वांछित चल रहा था। मामले में थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज