Posts

Showing posts from October, 2026

पत्रकार के पिता का निधन, शोक की लहर,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे शिव अचल सिंह, आशापुर अठगवां में शोक,

Image
पत्रकार के पिता का निधन, शोक की लहर, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे शिव अचल सिंह, आशापुर अठगवां में शोक, पट्टी तहसील के आशापुर अठगवां निवासी पत्रकार ज्ञान सिंह के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिव अचल सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिव अचल सिंह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने सरल स्वभाव और शिक्षक के रूप में अपने योगदान के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। लम्बी बीमारी के चलते बीती रात उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, तहसील अध्यक्ष बालेंदु भूषण पांडेय, सत्य नारायण खंडेलवाल, विनोद तिवारी,आसू तिवारी,विजय पाठक, शकील अहमद, अजीत तिवारी, तथा शिक्षक संघ,जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार श्रंगवेरपुर घाट पर किया गया।

शैलेश पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 29 पदाधिकारियों की सूची जारी

Image
शैलेश पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 29 पदाधिकारियों की सूची जारी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची में शैलेश पाण्डेय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। शैलेश पाण्डेय के प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सूची में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री और 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रामबाबू द्विवेदी, बीके गंगवार, राजकुमार शर्मा, रणवीर राणा, नेमपाल सिंह लोधी समेत 12 नाम हैं। वहीं बच्चू उपेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिकरवार, रामानंद कटियार और अशीष त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में गौरव तोमर, देवेश राय, ललित पटरिया, विरलेश यादव, सुनील नागर, धर्म विजय गंगवार, नरदेव सिंह चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुनील राजपूत, शैलेश पाण्डेय, कप...

पट्टी में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान, 157 घंटे चला महासफाई अभियान

Image
पट्टी में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान, 157 घंटे चला महासफाई अभियान पट्टी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पट्टी में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।इसके बाद नगर में चलाए गए 157 घंटे के विशेष महासफाई अभियान में दिन-रात जुटकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सफाईकर्मियों के चेहरे खिल उठे।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी को याद करने का दिन नहीं, बल्कि स्वच्छता का संकल्प लेने का अवसर भी है। गांधीजी ने स्वच्छता को बेहद महत्वपूर्ण माना था। नगर के सफाईकर्मियों ने 157 घंटे के विशेष अभियान में मेहनत कर स्वच्छता के संदेश को धरातल पर उतारने का काम किया है। समारोह में मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी, सभासद राम चरित्र वर्मा, डॉ. केएल विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, सजीवन सो...

रानी सूर्य किशोरी देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

Image
रानी सूर्य किशोरी देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती बाबा बेलखरनाथ धाम।बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के उडैयाडीह स्थित रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने भी छात्र-छात्राओं को गांधी जयंती के महत्व और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रोहित सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद, वीरेंद्र पटेल, शोभा देवी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, शिव बहादुर सिंह, लवकुश तिवारी, विवेक मिश्रा, संगम यादव, नीरज यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कंपनी बाग में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

Image
कंपनी बाग में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से कंपनी बाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से हुआ।जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के मार्ग के प्रतीक हैं, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके त्याग और बलिदान के कारण देशवासी स्वतंत्र लोकतांत्रिक भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अभय खंडेलवाल, संजय सोनी, चंद्र प्रकाश शुक्ल, श्याम शंकर सिंह, दीपक केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, राहुल केसरवानी, सरदार महेंद्र सिंह, अरविंद जैन, डॉ. मनीष सिंह सम...

बाइक सवार युवकों ने विधवा महिला लिफ्ट का झांसा देकर छीने 10 हजार रुपये, ,पड़ोसियों का नाम बताकर बाइक पर बैठाया

Image
बाइक सवार युवकों ने विधवा महिला लिफ्ट का झांसा देकर छीने 10 हजार रुपये, , पड़ोसियों का नाम बताकर बाइक पर बैठाया पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डाही गांव की रहने वाली विधवा महिला कुसुम यादव से बाइक सवार दो युवकों लिफ्ट देने का झांसा देकर 10 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। महिला मोबाइल खरीदने के लिए रुपये लेकर पट्टी बाजार जा रही थी। रास्ते में मिले युवकों ने उसके पड़ोसियों का नाम बताकर खुद को परिचित बताया। महिला से पट्टी जाने की बात कही। परिचित समझकर महिला उनकी बाइक पर बैठ गई।  पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि अतरौरा गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने उससे पूछा कि उसके पास कितने रुपये हैं। इसके बाद दोनों ने उसका बैग छीन लिया। बैग में रखे 10 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक सवार दोनों युवक महिला को वहीं छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद महिला परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि ऐसी किसी भी मामले की जानकारी नहीं है जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे

Image
गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे प्रतापगढ़। रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रधानाचार्य समेत विद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विद्यालय से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वीर मुनीश्वर दत्त उपाध्याय और पूर्व विधायक पंडित रामराज शुक्ल के चित्रों पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे दो महान पुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का अवसर हम सभी के लिए गौरव की बात है। देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में उनके त्याग, संघर्ष और...