सड़क सुरक्षा साप्ताहिक अभियान चलाकर किया जागरूक
सड़क सुरक्षा साप्ताहिक अभियान चलाकर किया जागरूक
ब्यूरो बलिया संजय राय
पीआई न्यूज
बलिया - भारत सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा का साप्ताहिक अभियान चलाकर जनता व वाहन चालकों को यातायात नियमों , संकेतों ,हैलमेट, सिट बेल्ट, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा तीन सवारी बैठकर न चलने के संबंध में निर्देशित किया गया । जिसके क्रम सम्भागीय ए आरटीओ बलिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी यातायात बलिया द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर जनता व वाहन चालकों को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जागरूक किया गया । जिलाधिकारी बलिया की अध्यक्षता में यातायात पुलिस चौकी चित्तू पाण्डेय पर हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के साथ ही अन्य लोगों को बिना हेलमेट पाए जाने पर जुर्माना करने के उपरांत हेलमेट पहनाया गया । अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, क्षेत्राधिकारी नगर ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी यातायात द्वारा भी हेलमेट पहनाया गया ।
Comments
Post a Comment