पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण सम्पन्न
पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण सम्पन्न
बलिया - जनपद के चितबड़ागाँव नगर पंचायत स्थित श्री राम कृष्ण बाल विकास विद्या मंदिर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन चल रहा था जो आज रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे सम्पन्न हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के चितबड़ागाँव नगर पंचायत स्थित श्री राम कृष्ण बाल विकास विद्या मंदिर में छात्र व छात्राओं को प्रशिक्षक अनिल कुमार द्वारा स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा था । प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि चितबड़ागाँव के नगर अध्यक्ष केशरी नन्दन त्रिपाठी ने कुल बनी छः टोलियों का निरीक्षण किया तत्पश्चात बच्चों से टोली के बारे मे जानकारी हासिल की । विद्यालय के प्रबन्धक श्रद्धा नन्द कुशवाहा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
Comments
Post a Comment