खेत में सब्जी की फसल खा रहे जानवर खदेड़ने से नाराज लोगों ने डंडे से तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया

खेत में सब्जी की फसल खा रहे जानवर खदेड़ने से नाराज लोगों ने डंडे से तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायल पक्ष ने गांव में हंगामा करते हुए एक कार का शीशा तोड़ दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
प्रतापगढ़
जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायनाहर राय गांव निवासी रामकिशोर मिश्र ने घर के पास खेत में सब्जी की फसल बोई है। रविवार सुबह उसकी फसल पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के जानवर चर रहे थे। रामकिशोर खेत से मवेशी खदेड़ने पहुंचा तो पड़ोस गांव में रहने वाले कुछ युवक उससे विवाद करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट होती देख रामकिशोर के घर के लोग पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसमें रामकिशोर (45), उनका बेटा अंकित (15) व आकाश (10) भी घायल हो गए। मारपीट से नाराज घायल पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए हमलावरों के गांव की ओर जा रही एक कार का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे जेठवारा एसओ मनीष पांडेय ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज