रंजिश में चटकी लाठियां, दोनों पक्ष से 11 घायल, तीन की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

रंजिश में चटकी लाठियां, दोनों पक्ष से 11 घायल, तीन की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी।शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे लात घुसे चले मारपीट में दोनों पक्ष से 12 लोग घायल हो गए जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
दिलीप पुर थाना क्षेत्र के नजिया पुर गांव निवासी अशर्फीलाल रामकुमार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। अशर्फीलाल का आरोप है कि बेटा समीर बिंदागंज से गेहूं पिसा कर वापस घर आ रहा था। गांव के समीप रामकुमार के घर का शहिल रास्ते में रोककर साहिल को मारने पीटने लगा और मोबाइल छीन लिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से अशर्फीलाल 50 वर्ष विमला 45 वर्ष मोनी 15 वर्ष सोनी 21 वर्ष समीर 10 वर्ष सौरव 12 वर्ष दूसरे पक्ष से रामकुमार 52 वर्ष रंजना 17 वर्ष साहिल 15 वर्ष शिवकुमार 37 वर्ष भाना 49 वर्ष घायल हो गए। दोपहर करीब 2 बजे गंभीर रूप से घायल अशर्फीलाल सोनी बबीता की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप पुर अंकुर कैथवास से बात की गई उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज