मरियमपुर गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दामाद ही निकाल चोर 24000 बरामद

मरियमपुर गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दामाद ही निकाल चोर 24000 बरामद
पट्टी। संदिग्ध चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है।शिकायतकर्ता के दामाद के पास से चोरी के 24000 पुलिस में बरामद करने का दावा किया है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मरियमपुर गांव निवासी कृपा शंकर सेवा निवृत पोस्टमैन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते 22 सितंबर की रात उसके घर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस छानबीन की तो मामला अलग ही निकला। पुलिस की छानबीन में शिकायतकर्ता के दामाद द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना पाया गया। चोरी के इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार गौतम पुत्र जयकरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम ढिदई थाना पट्टी को 24000 रुपये के साथ बीबीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मुकदमे में चोरी के रुपए बरामद करने की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना को कारित करने की बात कबूल की है। आरोपी के पास से 24000 रुपए बरामद किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज