501 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार
501 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार
पट्टी। बुधवार रात आसपुर देवसरा पुलिस ने खुलासा करते हुए 501 ग्राम एमडी के साथ दो तस्करों की गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर एमडी की सप्लाई देने प्रयागराज जा रहे थे। आसपुर देवसरा एसओ विजेंद्र सिंह बुधवार रात इलाके के बिझला नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से आए दो लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से मुंबई में प्रचलित एमडी मिला। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
एमडी का वजन 501 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी पट्टी थाना क्षेत्र के गजरिया निवासी लक्ष्मीकांत के पुत्र आशीष मिश्र और कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ के राकेश के पुत्र शिवम मिश्र है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एमडी की सप्लाई देने प्रयागराज जा रहे थे। एसओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एमडी तस्करी का केस दर्ज किया गया है। उनके ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह से कनेक्शन की जानकारी की जा रही है।
Comments
Post a Comment