परैया नदी का पुल बना अराजकतत्वों का पनाहगाह,शाम होते ही पुल के पास रहते हैं आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्व

परैया नदी का पुल बना अराजकतत्वों का पनाहगाह,

शाम होते ही पुल के पास रहते हैं आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्व
प्रतापगढ़।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज दिलीपपुर सड़क पर स्थित गंगागंज गांव के समीप परैया नदी पुल के आसपास अराजकतत्वों के चलते राहगीरों में डर व दहशत का माहौल बना हुआ है । दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रसोईया निवासी यादवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी सीएचसी बेलखरनाथ में स्टाफ नर्स है । गुरुवार की शाम 7.30 आयुष सिंह अपने छोटे भाई के साथ बाइक से रसोईया गांव घर जा रहा था, बाइक लेकर परैया नदी पुल के सिंग्ठी खालसा गांव में जैसे पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया । आयुष सिंह ने बाइक को आगे लेकर बढ़ गया, इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पीछा भी किया । बस्ती के समीप पहुंचने पर अज्ञात बाइक सवार तीनों भाग निकले, मामले की जानकारी आयुष ने अपने पिता को दी, घर पहुंचने पर मोबाइल फोन से जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई । रात नौ बजे के पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, इसी परैया नदी पुल पर कुछ साल पहले पूर्व बेलखरनाथ धाम में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी कमला कांत पांडे के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी मां के साथ बेलखरनाथ धाम से पूजा करके घर वापस लौट रहे थे। सालों तक परैया नदी पुल चर्चा में बना हुआ था। कुछ समय से परैया नदी पुल फिर एक बार चर्चा में आ गया है।
 थानाध्यक्ष दिलीपपुर अंकुर कैथवास ने बताया कि मामले की जानकारी फोन द्वारा मिली थी, मौके पर जाकर आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज