महिला शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक ,
महिला शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक ,
प्रतापगढ़ ।महिला शक्ति मिशन के तहत पट्टी पुलिस ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय उडैयाडीह में छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान नारी सुरक्षा,नारी शक्ति तथा नारी सम्मान के सम्बंध में जागरूक किया।साथ ही पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर बताएं गए। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय उडैयाडीह में शुक्रवार को पट्टी कोतवाली के महिला उप निरीक्षक अर्चना ने छात्राओं को महिला शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं बेटियों को को कोई परेशानी हो तो निःसंकोच स्थानीय पुलिस या दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करे।इस दौरान पट्टी कोतवाली के हेड कांस्टेबल प्रधान सिंह, मुकेश त्रिपाठी ,पीआरडी शिवरानी राजवंत सिंह, शरद चंद तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना पांडेय सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रही।
Comments
Post a Comment