जमीनी विवाद में पट्टी नगर में जमकर चले लाठी डंडे ,दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल, मामला पट्टी नगर के सिविल लाईन का ,
जमीनी विवाद में पट्टी नगर में जमकर चले लाठी डंडे ,
दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल, मामला पट्टी नगर के सिविल लाईन का ,
पट्टी।जमीन के मामले में पट्टी नगर में दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई। मार-पीट का एक वीडियों (पीआई न्यूज़ चैनल ऐसे किसी भी वीडियों की पुष्टि नही करता) भी सशोल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते हुए पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है।
पट्टी नगर के चौक निवासी अनिल कुमार जैन ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि शनिवार को लगभग एक बजे सिविल लाईन पट्टी स्थित अपनी दुकान खोल कर बैठा था। तभी सिविल लाईन निवासी कुछ लोग आ पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरु कर दी। हल्ला गुहार पर जब उसके भाई गोपाल जैन, अजीत जैन पहुंचे तो आरोपियों ने इन लोगों को भी पीट कर घायल कर दिया।
जबकि दूसरे पक्ष के सिविल लाईन निवासी वृजेन्द्र सोनी पुत्र पन्नालाल ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सिविल लाईन पर स्थित विवादित भूमि पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया है। दोपहर 1:30 बजे विपक्षी लोग वहां पर पहुंचे और जबरन शटर तोडकर उस पर कब्जा करने लगे। जब उसने वहां पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। हल्ला गुहार पर आस-पास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बच सकी। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment