न्यायालय आदेश की धज्जियाँ उड़ाकर, व्यापारी की दुकान पर कब्जे की साजिश

न्यायालय आदेश की धज्जियाँ उड़ाकर, व्यापारी की दुकान पर कब्जे की साजिश
पट्टी। कस्बे में दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। व्यापारी अनिल कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष जबरन उनकी दुकान खोलने से रोक रहे हैं, जबकि अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का स्पष्ट आदेश दिया है।व्यापारी का कहना है कि 12 अगस्त को उपजिलाधिकारी पट्टी के आदेश पर तहसीलदार और थाना प्रभारी ने कब्जा दिलाकर दुकान का ताला-चाबी उन्हें सौंपा था। 14 अगस्त को जनपद न्यायाधीश ने भी दुकान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया। इसके बावजूद विपक्षी सत्य नारायण विश्वकर्मा, बृजेन्द्र सोनी और सुरेन्द्र सोनी अपने परिजनों संग कोर्ट के आदेश की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और उन्हें दुकान खोलने नहीं दे रहे।प्रार्थी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों के कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है और दुकान में रखा सामान भी खराब हो रहा है। व्यापारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तत्काल हस्तक्षेप कर विपक्षियों को रोका जाए, अन्यथा हालात और बिगड़ सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज