पट्टी तहसील के अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर तहसील में हुई तालाबंदी

पट्टी तहसील के अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर तहसील में हुई तालाबंदी 
पट्टी। पट्टी तहसील में तैनात अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस दौरान बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पट्टी कोतवाल की कार्यशैली किसी के हित में नहीं है ना तो उनसे फरियादी और ना ही अधिवक्ता संतुष्ट है। पट्टी बार के अधिवक्ता रवि सिंह के साथ पट्टी थाने की पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जब तक कोतवाल पट्टी अभिषेक सिरोही का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उक्त जानकारी बार अध्यक्ष ने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी करके दी है। विरोध प्रदर्शन में बार महामंत्री प्रमोद सिंह, सचिन सिंह, वरुण पांडे, मानस त्रिपाठी, आशीष, मनीष विकास तिवारी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज