बहुता गांव में महिला को बंधक बनाने के मामले में डकैती का मुकदमा, बदमाशों की पहचान करने में लगी पुलिस

बहुता गांव में महिला को बंधक बनाने के मामले में डकैती का मुकदमा, बदमाशों की पहचान करने में लगी पुलिस
पट्टी। कोतवाली इलाके के बहुता गांव में सोमवार को दिन-दहाड़े महिला को बंधक बनाकर लूट-पाट करने के मामले में पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तीन टीमें बाइक सवार दो बदमाशों की तलाश में लगी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया है। बहुता गांव की राजकली ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह अपने बेटे रंजीत शर्मा के साथ सोमवार को बैंक गई थी घर में अकेली बहु जया शर्मा को बंधक बना कर दो बदमाश उसके बड़े बेटे संजय शर्मा के कमरे से जेवरात व नदी लूट-पाट कर भाग निकले थे। जबकि जया ने जेवरात पहने थे उसे हाथ नहीं लगाया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सी ओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की ओर जाने वाली रास्तों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। स्वाट टीम के साथ पट्टी पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में मंगलवार दिन में डटी रही।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज