विद्यालय में पौधरोपण कर दिया हरियाली का संकेत

विद्यालय में पौधरोपण कर दिया हरियाली का संकेत
प्रतापगढ़।प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका तथा उनकी टीम के अलावा अभिभावकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृहद पौधारोपण किया। इससे आने वाले दिनों में हरियाली आने का संकेत भी दिया गया।
बाबा बेलखरनाथ धाम के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सेवा पर्व मनाया गया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों के अलावा अभिभावकों ने भी अभियान में भाग लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये।
 प्रधानाध्यापक डॉ प्रीति मिश्रा ने कहा कि पौधारोपण कर प्रकृति द्वारा प्रदान की गई हरियाली को उपहार स्वरूप प्राप्त करने का यह अवसर है, इस कार्यक्रम में जागरूकता भी लाई जानी चाहिये जिससे विद्यालय के बच्चों अभिभावकों के अलावा आम जनमानस भी पौधारोपण कर सके ।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़, सीडीपीओ ममता सिंह, प्रधानाध्यापिका डॉ प्रीति मिश्रा, सुभाष चंद्र मिश्र, फरहान अहमद, पूजा चौरसिया, शमशुननिशां, पंकज मिश्रा, यशवंत कुमार, मीरा देवी आदि मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज