अंत्योदय का विचार ही है राष्ट्र की शक्ति : मोती सिंह

अंत्योदय का विचार ही है राष्ट्र की शक्ति : मोती सिंह
पट्टी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को वीरेंद्र बहादुर सिंह महिला महाविद्यालय के सभागार में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संबोधन में उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का जो विचार प्रस्तुत किया वही आज भी समाज और राष्ट्र के लिए सबसे प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन राष्ट्र और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दीन चौरसिया ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगंज चेयरमैन राकेश सिंह, पट्टी चेयरमैन अशोक जायसवाल, फतेह बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य राजू सिंह, रामचरित्र वर्मा और महाविद्यालय के प्रबंधक सतीश सिंह मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि उपाध्याय जी के सिद्धांत और जीवनदर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता, राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के संकल्प के साथ शपथ दिलाते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक सतीश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज