पट्टी सीएचसी आए सात वर्षीय मासूम की मौत लापरवाही का आरोप
पट्टी सीएचसी आए सात वर्षीय मासूम की मौत लापरवाही का आरोप
पट्टी। कंधई इलाके के सराय रजई निवासी 7 वर्षीय मासूम अंश पुत्र रामशरण को बीते शुक्रवार की रात 11:00 बजे इलाज के लिए परिजन सीएचसी लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत पर परिजन बिलख पड़े और शव लेकर घर चले गए। मासूम की मां रेखा सिंह व दादी रीता सिंह रोते हुए आरोप लगा रहे थे कि उनके बच्चे की सांस तेजी से चलने लगी। उसे सांस लेने की दिक्कत पर वह लोग प्राइवेट वाहन से करेला में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास आए। जिसने इलाज के दौरान उसे कोई इंजेक्शन दिया और उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रणविजय सिंह राठौर ने बताया कि रात में आए अंश 7 की बीपी पल्स नहीं मिली तो ईसीजी किया गया। मासूम की मौत यहां पहुंचने से पहले ही हो गई थी। रामशरण के तीन बेटे प्रिंस अंश और प्रियांशु में मृत मासूम दूसरा बेटा था।
Comments
Post a Comment