दुर्गा पूजा देख घर जा रही किशोरी की पिटाई, दो पर मुकदमा दर्ज

दुर्गा पूजा देख घर जा रही किशोरी की पिटाई, दो पर मुकदमा दर्ज 
पट्टी। दुर्गा पूजा पंडाल से दर्शन कर घर जा रही किशोरी को रास्ते में खड़ा गैर समुदाय का युवक मारने-पीटने लगा। यह सब देख भाई बीच बचाव करने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
 पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार निवासी किरण पटवा ने ने शुक्रवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडाल से वापस घर जा रही थी। इस दौरान दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय का साहिल पुत्र पप्पू उसे रास्ते में रोक कर मारने पीटने लगा। यह सब देख भाई रोहित पटवा व छोटी बहन आंचल पटवा बीच बचाव करने आयी तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी साहिल व उसकी मां के खिलाफ मार-पीट, गाली-गलौज धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज