बहू बेटे ने मिलकर बुजुर्ग मां की पिटाई रिपोर्ट

बहू बेटे ने मिलकर बुजुर्ग मां की पिटाई रिपोर्ट
पट्टी।बहू बेटे ने मिलकर बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बशीरपुर निवासी रमा देवी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बीते शनिवार की सुबह जंगल से लकड़ी लाकर उसे धूप में सूखा रही थी।तभी घर के सामने लकड़ी रखने से नाराज बेटे बहू ने बुजुर्ग मां को लात घूसों से मारपीट कर बेहोश कर दिया । आसपास के लोगों के बीच बचाव के बाद बुजुर्ग की जान बची । इस दौरान रमा देवी ने कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई । 
शुक्रवार की सुबह बेटे नागेंद्र ने मां पर अभद्र टिप्पणी की जिस पर मना किया तो दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को लाठी डंडे से पीटकर लहुलुहान कर दिया । घायल अवस्था में रमा देवी को पड़ोसियों ने इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गये । इलाज के बाद बुजुर्ग पीड़िता रमा देवी ने बहू व बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जिस पर दिलीपपुर पुलिस ने रमा देवी के बेटे नागेंद्र व बहूं सितारी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ दिलीपपुर अंकुर कैथवास ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने बेटे बहू के अव्यवहारिक रवैए से अलग रहती है। किसी बात को लेकर बेटे बहू ने मारपीट दिया, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज