ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की शिकायत जिला अधिकारी से
ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की शिकायत जिला अधिकारी से
पट्टी। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने व लो वोल्टेज से जूझ रहे किसानों ने बिजली विभाग वा जिला अधिकारी प्रतापगढ़ से शिकायत की हैं। ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन भी किया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केतकरपुर गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगा 63 केबी का ट्रांसफार्मर एक ही माह में दो बार जल जाने से ग्रामीण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार मामले की शिकायत की हैं। केतकरपुर गांव के रमा शंकर किसान ने बताया कि इन दिनों धान की फसल को पानी की जरूरत है। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में लगे ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। जिससे धान की फसल नष्ट हो रही है। गुरुवार को प्रकाश, पिंटू तिवारी, जयराम यादव पूर्व प्रधान, अनिल कुमार ,आशा देवी, बजरंग बहादुर, बबलू यादव, वर्षा देवी ,सुनीता देवी, अमन, रम पत्ती देवी ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। 100 केवी ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। साथ में मामले की शिकायत गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से शिकायत की हैं।
Comments
Post a Comment