देवसरा ब्लॉक के निलंबित सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

देवसरा ब्लॉक के निलंबित सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम।
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह (53 वर्ष) शुक्रवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए गए। ढकवा बाजार स्थित किराए के कमरे में औंधे मुंह पड़े हुए मिलने के बाद उन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

सुबह से मोबाइल बजता रहा, दरवाजा नहीं खोला

जानकारी के अनुसार, त्रिलोक सिंह गुरुवार रात ढकवा बाजार के अपने किराए के कमरे में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह उनका मोबाइल लगातार बजता रहा, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पास के मकान में रहने वाली एक महिला ने झांककर देखा तो वह बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े दिखाई दिए।दोपहर तक भी स्थिति जस की तस रही तो पड़ोसियों ने इस बारे में सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर उन्हें सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हाल ही में हुआ था निलंबन

करीब तीन साल पहले त्रिलोक सिंह की तैनाती देवसरा ब्लॉक में हुई थी। उनके पास लगभग 11 गांवों की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व विभाग ने कार्य के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद से वह ढकवा बाजार में अकेले रह रहे थे।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

त्रिलोक सिंह का परिवार लखनऊ में रहता है। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी सीमा तीनों बच्चों आदर्श, अदिति और आदित्य के साथ शाम करीब 6:30 बजे ढकवा पहुंचीं। पिता का शव देखकर बच्चे और पत्नी बेसुध हो गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

घटना की जानकारी पाकर सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, “सेक्रेटरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।”फिलहाल मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को खंगाल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज