क्षेत्राधिकारी ने दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना कर की मंगलकामना
क्षेत्राधिकारी ने दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना कर की मंगलकामना
मिशन शक्ति पेज 5.0 के तहत किया जागरूक
पट्टी। कस्बे के मेला ग्राउंड में विगत 25 वर्ष से आयोजित होने वाले दुर्गा पंडाल पर इस वर्ष सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। इस बीच क्षेत्राधिकारी ने पूजा आरती कर क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के मंगल कि कामना की।
बता दें पट्टी कस्बे में विविध तरह के दुर्गा पांडाल सजाए जाते हैं। लेकिन मेला ग्राउंड में स्थापित किए जाने वाले पांडाल की एक अलग ही पहचान रहती है। इस वर्ष सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। पूर्व में जहां एसडीएम ने पूजा आरती कर जनकल्याण की कामना की वहीं शनिवार शाम की आरती में सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने सहभागिता कर नगर व क्षेत्र की मंगल कामना करते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मौजूद जनमानस को विभिन्न सहायता नंबर एवं पुलिस सहायता के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अच्छे लाल मोदनवाल, शिवम् पंडित, संतोष वर्मा, मोनू सोनी, जितेंद्र, संजय सिंह, विजयंत शर्मा, ज्ञान सिंह समेत मां के भक्त मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment