स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष की 150वीं जयंती
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष की 150वीं जयंती
पट्टी। कस्बे के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर. बी. अग्रहरि ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल जी एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के सदैव पुजारी रहे। उन्होंने तत्कालीन परिस्थित में राष्ट्र को एकजुट करने में जितना हो सकता था उतना अमूल्य योगदान दिया। हम सभी मिलकर इस दिन को समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करने के रूप में मनाएं। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना बी.ए. की छात्रा सृष्टि सरोज, स्वागत गीत लक्ष्मी गुप्ता, राष्ट्रीय गीत आनंदधर दूबे व श्रद्धा शुक्ला ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. वीरेंद्र मिश्र, डॉ रागिनी सोनकर के साथ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राकेश पाण्डेय, डॉ अमित पांडेय,श्री अतुल सिंह डॉ सुनील मिश्रा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ देवेन्द्र नारायण पाण्डेय तथा आभार ज्ञापन कार्यक्रमाधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने प्रस्तुत किया।राष्ट्रगान के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों के द्वारा इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता के प्रति संदेश दिया।
Comments
Post a Comment