सूबे के पूर्व कैबिनेट मन्त्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के निर्देश पर पर्यटन एंव संस्कृति विभाग द्वारा,पट्टी में होगी राम लीला,
सूबे के पूर्व कैबिनेट मन्त्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के निर्देश पर पर्यटन एंव संस्कृति विभाग द्वारा,पट्टी में होगी राम लीला,
अयोध्या के मशहूर पात्रों द्वारा पट्टी मे 6 नवम्बर से 15 नवम्बर तक खेली जायेगी राम लीला,
पट्टी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पट्टी में होगी रामलीला। पट्टी की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन इस वर्ष श्री मारुति नंदन आदर्श सेवा समिति लक्ष्मण घाट अयोध्या द्वारा खेली जाएगी। आपको बताते चलें कि श्री हनुमान राम लीला समिति पट्टी 1999 से अनवरतक्षेत्रीय कलाकारों द्वारा मंचन करती चली आ रही थी इस बार की रामलीला के मंचन के सन्दर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष व संरक्षक श्री हनुमान राम लीला समिति पट्टी, अशोक कुमार जायसवाल, श्री हनुमान रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह बुदुल सिंह, प्रबंधक ब्रजेश बहादुर सिंह, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ल व प्रिन्स वरनवाल, द्वारा सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह से पट्टी के ऐतिहासिक दशहरे मेले के अवसर पर श्री हनुमान रामलीला समिति द्वारा राम लीला का मंचन करने हेतु पर्यटक एवं संस्कृति विभाग से कराए जाने के सम्बन्ध में तीन दिन पूर्व मुलाकात की थी। जिस पर माननीय पूर्व मंत्री जी के प्रयास से पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा अयोध्या की मशहूर राम लीला कमेटी श्री मारुति नंदन आदर्श सेवा समिति लक्ष्मण घाट अयोध्या द्वारा रामलीला का मंचन 6 नवंबर से 15 नवंबर तक रामनारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने अजय जायसवाल के हाते में खेली जायेगी ।माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री जी के इस सामाजिक एंव धार्मिक कार्य के लिए श्री हनुमान राम लीला समिति के समस्त पदाधिकारी एंव सदस्यों सहित क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल,रहा।
Comments
Post a Comment