अज्ञात चोरों कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम ,पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद ,सैफाबाद चौकी से सौ कदम की दूरी की घटना ,घटना से व्यापारियों में मचा हड़कंप ,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल ,
अज्ञात चोरों कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम ,
पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद ,
सैफाबाद चौकी से सौ कदम की दूरी की घटना ,
घटना से व्यापारियों में मचा हड़कंप ,
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल ,
पट्टी। बीती रात अज्ञात चोरों ने कंपोजिट शराब की दुकान में सेंध काट कर दुकान के अंदर घुस गया। शराब और बोतले व नगदी समेत लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। घटना की जानकारी होने पर सेल्समैन ने ठेकेदार को सूचित किया, सूचना पर पहुंचे ठेकेदार मामले की जानकारी स्थानी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में हरिशंकर राय की कंपोजिट शराब की दुकान है। रविवार की देर रात सेंध काटकर अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुस गए। शराब और बोतल व नगदी लाखों रुपए का नगदी व समान लेकर चले गए। बगल सो रहे सेल्समैन का दरवाजा बाहर से चोरों ने बंद कर दिया था। घटना की जानकारी होने पर सेल्समैन ने ठेकेदार को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर ठेकेदार पहुंचे और इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वही बताते चले कि सैफाबाद चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर कंपोजिट शराब की दुकान मौजूद है। फिलहाल चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
Comments
Post a Comment