थाना समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने थाना कोहड़ौर में लोगों की सुनी शिकायतें,शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करायें-डीएम

थाना समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने थाना कोहड़ौर में लोगों की सुनी शिकायतें,

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करायें-डीएम
 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोहड़ौर में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जनता को न्याय मिले और थानों में उनकी समस्याओं का समाधान हो। थाना कोहड़ौर समाधान दिवस में 11 शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त हुई। डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें जिससे कि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें। उन्होंने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसी भी शिकायत को अनदेखा न करें और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाय। डीएम ने थाने पर आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने निर्देशित किया कि थाने में आये हुये जनता की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुने और जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। एसपी ने समाधान दिवस रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और शिकायत निस्तारण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज