हंगामा को लेकर एक बार फिर रजिस्ट्री कार्यालय सुर्खियों में,बैनामा करने आए पिता से भिड़ गई बेटी काटा, हंगामा
हंगामा को लेकर एक बार फिर रजिस्ट्री कार्यालय सुर्खियों में,
बैनामा करने आए पिता से भिड़ गई बेटी काटा, हंगामा
पट्टी। तहसील मुख्यालय पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामला पिता द्वारा बैनामा करने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचने पर बेटी ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली गई है। इलाके के दमड़ी गांव निवासी सोनाली सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता गिरधर सिंह को पड़ोसी दो दिन से लेकर लापता थे। गुरुवार की सुबह वह जमीन का बैनामा करने के लिए पड़ोसियों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। जिसकी जानकारी होने पर बेटी मौके पर पहुंच गई और पिता को बैनामा करने से रोकने लगी। ऐसे में रजिस्ट्री कार्यालय के भीतर जमकर हंगामा काटा। हंगामा की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और उनके पिता गिरधर सिंह को हिरासत में लेकर कोतवाली गई है। बेटी का आरोप है कि उसकी मां मानसिक दिव्यांग है। उनके घर पर और कोई नहीं है पिता द्वारा जमीन की बिक्री कर देने से उसकी मां के पालन पोषण के लिए आगे समस्या खड़ी होगी वह अपने लिए नहीं बल्कि अपनी मां के लिए इस जमीन के बैनामा का विरोध कर रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।
Comments
Post a Comment