संगठित समाज का विकास सुनिश्चित है- डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा

संगठित समाज का विकास सुनिश्चित है- डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा 
प्रतापगढ़। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा  आज भगवान विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर भगवान विश्वकर्मा  का आशीर्वाद प्राप्त किया । मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के द्वारा नौ नवंबर लखनऊ चलो कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आहूत बैठक में डॉक्टर  वीरेंद्र विश्वकर्मा  बतौर  मुख्य अतिथि शामिल हुए।  इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि  मजबूत सामाजिक संगठन के अभाव में विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक भागीदारी  नहीं मिल पा रही हैं। कम जनसंख्या वाले समाज संगठित होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी हासिल कर चुके हैं। जबकि आबादी में उनसे ज्यादा होते हुए भी विश्वकर्मा समाज राजनीति में हाशिए पर खड़ा है। आइए हम सब मिलकर नौ नवंबर को लखनऊ स्थित रमाबाई पार्क में अपनी संगठन शक्ति का प्रदर्शन करके साबित करें कि हम अपने  अधिकार को मांग कर नहीं,  छीन कर लेने में सक्षम हैं। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक  श्यामलाल विश्वकर्मा ,अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा  उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष बड़कू विश्वकर्मा ,सचिव व पुरोहित आचार्य जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा पत्रकार, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, स्वास्तिक विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा ,अनिल विश्वकर्मा, छेदीलाल विश्वकर्मा ,शिवलाल विश्वकर्मा सहित दर्जनों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज