ओवरटेक कर रही ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,मां बेटे समेत तीन गंभीर,सभी रेफर
ओवरटेक कर रही ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,
मां बेटे समेत तीन गंभीर,सभी रेफर
पट्टी।थाना आसपुर देवसरा इलाके के पट्टी चांदा मार्ग पर गुलालपुर गांव के समीप ओवरटेक कर रही ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। अचानक हुई दुर्घटना में सगे भाइयों के साथ मां भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल रमन दीप पुत्र ज्ञान प्रकाश 25 ने बताया कि वह आसपुर देवसरा इलाके के विभारपुर के निवासी हैं। गुरुवार को ही दिल्ली से वह घर वापस आए थे। उनकी मां द्रौपदी कैंसर पीड़ित हैं। जिनके इलाज के लिए वह वाराणसी ट्रेन पर बिठाने के लिए घर से शाम 6:00 बजे निकले। उनके साथ में छोटा भाई आकाशदीप भी बाइक पर था। मां के साथ उन्हें वाराणसी जाना था। जबकि बाइक लेकर छोटा भाई घर लौटता। इसी बीच गुलालपुर गांव के निकट वाहन ओवरटेक कर रही ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में भी का इलाज चल रहा है।
Comments
Post a Comment