छठ महापर्व की तैयारी में जुटा पट्टी नगर , छठ पर सजेगा श्रद्धा और आस्था का संगम

छठ महापर्व की तैयारी में जुटा पट्टी नगर ,  छठ पर सजेगा श्रद्धा और आस्था का संगम
 पट्टी।सूर्योपासना और लोक आस्था के पावन पर्व छठ महापर्व की तैयारियों में इन दिनों पट्टी नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी पट्टी पार्क में सोमवार को भव्य छठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी की कमान बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, वार्ड अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, मंत्री राजू सोनी, राजकुमार सोनी और विकास गुप्ता के नेतृत्व में पूरी तन्मयता से संभाली जा रही है। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
 प्रिंस बरनवाल ने बताया कि “छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। यह केवल पूजा नहीं, बल्कि अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व समाज को एकता, संयम और स्वच्छता का संदेश देता है। हम सभी का प्रयास है कि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजन कर सकें और नगर में भक्ति का वातावरण बना रहे।” वहीं सुजीत गुप्ता ने इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “छठ पूजा हमारे लोकजीवन से गहराई से जुड़ा उत्सव है। इसमें लोकगीत, पारंपरिक व्रत कथा और सामूहिक सहयोग की भावना झलकती है। यह पर्व न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि समाज में आपसी मेल-जोल और सहयोग का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।” आयोजको ने सभी लोगों से छठ पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज