कार्बाइड गन से युवक हुआ घायल धडल्ले से युवक कार्बाइड गन का युवक कर रहे है इस्तेमाल
कार्बाइड गन से युवक हुआ घायल
धडल्ले से युवक कार्बाइड गन का युवक कर रहे है इस्तेमाल
पट्टी।कार्बाइड गन से लोगों की आंखों की रोशनी जाने के मामले थमने का नाम ले रहा है। कुछ ऐसे ही मामला कंधई थाने के भैसौनी गांव में देखने को मिला। जहां पर कार्बाइड गन चलाने से युवक की आंख में गंभीर चोटे आई । युवक का इलाज प्राईवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है।
गांव निवासी शिवम गौतम 18 वर्ष पुत्र सुभाष गौतम दीपावली पर कार्बाइड गन को लेकर आया था। दीपावली के बाद बीते शुक्रवार की देर शाम वहां इस गन से फायर कर रहा था। गन के दागने पर अचानक गन फट गई और युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राईवेट चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां पर युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। यह कार्बाइड गन पर कई राज्यों में प्रतिबंध भी लगाया गया है, लेकिन थोडी सी खुशी के लिए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतान पड रहा है।
Comments
Post a Comment